बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदान किया गया प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम के संचालित शिकायत कन्ट्रोल रूम, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया कन्ट्रोल रूम, बेवकास्टिंग कन्ट्रोल रूम, ईवीएम ट्रैकिंग कन्ट्रोल रूम मे तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार मे उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति प्रशिक्षण प्रदान किया गया।