मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में 22 फरवरी को मेगा विधिक शिविर और 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय
गाजीपुर में 22 फरवरी को होने वाले मेगा विधिक साक्षरता शिविर और 14 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली का उद्देश्य आम लोगों को दोनों आयोजनों की जानकारी देना रहा।