गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मिथलेश जी ने कहा कि भारत के युवाओं में असीम क्षमता है और यदि वे राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा में जुटें तो देश पुनः विश्वगुरु बन सकता है। वे शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में संघ की गाजीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय आरएसएस युवा सम्मेलन हुआ।