मानिकपुर: दरवाजे पर बैठे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने पहुंचे पिता को भी किया घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के खुजुरिहा कला गांव में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। 20 नवंबर की रात हुई घटना में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो रविवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि पब्लिक ऐप ने इसकी पुष्टि नहीं की है।