पंचकूला स्कूल की 2 जेबीटी टीचर सस्पेंड
जिस स्कूल में बच्ची के साथ मारपीट की घटना हुई। उसकी लापरवाही में 2 जेबीटी टीचर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है। बच्चों के परिजनों के आरोप थे कि यहां का स्टाफ ऑनलाइन सामान मंगवाने और रील्स देखने में ज्यादा व्यस्त रहता है। जिसके कारण ही यह घटना हुई है। उधर पुलिस ने भी स्कूल स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
करवा चौथ के कारण गायब थी टीचर
जांच में सामने आया है कि करवा चौथ का व्रत होने के कारण 2 से 3 बजे के बीच कई महिला टीचर स्कूल से गायब थी। जिस दौरान स्कूल में हादसा हुआ, उस समय केवल 2 टीचर ही स्कूल में मौजूद थी। सीसीटीवी देखने पर सामने आया है कि स्कूल से टीचर निकल गई थी। हादसा होने के बाद ही स्कूल में आई हैं।