कांके: धुर्वा स्थित आदर्श दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kanke, Ranchi | Sep 30, 2025 धुर्वा स्थित आदर्श दुर्गा पूजा समिति में आयोजित महा आरती में मंगलवार शाम करीब छह बजे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर धुर्वा स्थित आदर्श दुर्गा पूजा समिति का माहौल भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर सभी ने मां दुर्गा का आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया। बता दें कि धुर्वा स्थित आदर्श दुर्गा पूजा समिति में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।