रॉबर्ट्सगंज: जुगैल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने से छात्र-छात्राएं परेशान, पढ़ाई में आ रही बाधा
सोनभद्र के चोपन ब्लाक के जुगल क्षेत्र में मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं स्कूली बच्चों का कहना है कि मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने से वह डिजिटल तरीके से,यूट्यूब पर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं वहीं दूसरी तरफ स्कूल में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर शोपीस बनकर रह गए हैं उनका कहना है कि जुगल क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं है।