बटियागढ़: मगरोंन के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत व एक अन्य हुआ घायल, शव का सिविल अस्पताल हटा में हुआ पोस्टमार्टम
बटियागढ़ हटा मार्ग पर मगरोन के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया,प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पिता मुन्ना कुशवाहा 23 वर्ष और वीरू पिता नोनेलाल दोनो निवासी खमरिया तहसील बटियागढ़ मगरोंन की तरफ से गांव वापिस आ रहे थे तभी सड़क पर गौवंश से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,हादसे में कमलेश कुशवाहा की दुःखद मौत हो गई