बटियागढ़: फतेहपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के दौरे पर पँहुचे राज्यमंत्री लखन पटेल,ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर क्षेत्र के भिलौनी, खेरी रामदास,घनश्याम पिपरिया,खमरिया आदि गांवो के भृमण पर रहे,राज्यमंत्री लखन पटेल ने यंहा ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की,राज्यमंत्री ने लोगो से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में जानकारी ली,इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को भी बताया