अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर बीती देर रात किसान आंदोलन को लेकर किसान नेताओं ने किया बड़ा ऐलान
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 शंभू बॉर्डर पर बीती रात किसान संगठनों ने आगामी रणनीति को जग जाहिर कर दिया है। किसानों का कहना है कि हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के इशारे पर दमनकारी नीति अपनाते हुए किसानों पर गोलियां चल रही है। ऐसे में अब उन्होंने देश के सभी किसानों से आह्वान किया है कि दिल्ली को जाने वाले हर रास्ते पर मोर्चा लगाया जाए और इस प्रकार वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे।