Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
khabarbihar24
1
पटना में क्या हालात हो गया नशा के चक्कर में दर्द नाम का कोई चीज नहीं पागल जैसे #patna #nitish #bihar
Patna Rural, Patna
| May 25, 2026
#patna
#nitish
#bihar
#national
#crime
MORE NEWS
Patna, Bihar | Jun 23, 2026
आज दिनांक 23.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम कुल 4 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें संजय वैश्य समाजवादी महासचिव लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम रोहतास के द्वारा नेहरू शिशु उद्यान सासाराम में जनसुविधाओं के विस्तार एवं सुधार हेतु आवेदन पत्र दिया गया। आवेदक राजन चौबे पिता श्री देव नारायण चौबे, ग्राम कोठरा, पोस्ट मोकर, थाना अगरेर के द्वारा भू मापी कराने हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। आवेदक अमरेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम / पोस्ट विश्रामपुर, प्रखंड शिवसागर के द्वारा दुर्गावती नहर (दायां) पूर्वी छोर पर आरडी० सं० 620 पर फॉल निर्माण एवं सी०डी० पारा पेट निर्माण तथा सी०डी० के सफाई के संबंध में आवेदन दिया गया। पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों यथा रामानुज तिवारी, गुडडु पाल, गीता देवी एवं मुकेश कुमार सिंह के द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित ग्राहक सेवा केंद्रों के बैंक मित्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। उक्त सभी आवेदन पत्रों को शीघ्र जांच कर निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों / कार्यालयों को अग्रसारित किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 23, 2026
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत बिहार पुलिस की विशेष शाखा, बिहार में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 24 जून 2026 को रोहतास जिला में एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को संयुक्त ब्रीफिंग दी गयी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न-पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों प्रश्न-पत्रों के बीच 30 मिनट का अंतराल रहेगा तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। दोनों प्रश्न-पत्रों के लिए अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अलग-अलग दो बार सम्पन्न की जाएगी। बताया कि परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय सासाराम में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 7605 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम ने केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। परीक्षा कक्ष में प्रवेश सुबह 08:00 बजे से प्रारम्भ होगा तथा सभी अभ्यर्थियों को सुबह 09:00 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार पूर्वाह्न 09:00 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की स्वच्छ प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर एवं ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के दो घंटे पूर्व तक पूरे परीक्षा परिसर की सघन जांच-पड़ताल सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र में केवल वही व्यक्ति प्रवेश करेंगे, जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केन्द्र पर की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने के प्रयास पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए श्री ललित भूषण रंजन, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति परीक्षा संयोजक के सहयोग एवं समन्वय के लिए की गयी है। जबकि श्री ओम प्रकाश लाल, वरीय उप समाहर्ता को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। बैठक में एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। परीक्षा को लेकर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या 06184226072 / 06184226093 है। श्री विजय कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे। इनके साथ पुलिस पदाधिकारी के रूप में श्री ललन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), पुलिस कार्यालय डेहरी रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की तिथि को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम द्वारा धारा 163 भा०ना०सु०सं० लागू किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटो कॉपी और दुकानों की परीक्षा अवधि के दौरान पूर्णतः बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 23, 2026
आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, विद्युत विभाग के ईई एई एवं जेई साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, जुलूसों के शांतिपूर्ण संचालन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, स्वच्छता व्यवस्था तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही पर्व के अवसर पर सतर्कता बरतते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मुहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को स्थानीय शान्ति समिति की बैठक सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी कार्यक्रमों की तिथि एवं समय के साथ सूची तैयार कर उसी अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। भारत नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अधिक से अधिक असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखते हुए किसी भी तरह के आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। आसूचना संकलन पर विशेष बल देने को कहा गया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्त्तव्य स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। साफ-सफाई को लेकर तथा रूट मार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का निदेश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि ताजिया जुलूस के निर्धारित रूट की जानकारी प्राप्त करें तथा मार्गों पर लूज एवं झूलते हुए बिजली तारों की मरम्मत समय पर कराएं। ताजिया जुलूस मार्गों पर वीडियो रिकॉर्डिंग एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। डीजे संचालकों से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बांड डाउन भरवाने तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 23, 2026
Baily square Mall - Coming soon 🔜 🤩 .. .. #now_patna_ #bailysquaremall #bailyroad #patna #viralreels
Patna Rural, Patna | Jun 23, 2026