महोबा: कलेक्ट्रेट में मतदेय स्थलों की सूची पर राजनीतिक दलों की मुहर, डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई
Mahoba, Mahoba | Jul 17, 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के बाद तैयार नई प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्र दो किलोमीटर की दूरी के भीतर, भूतल पर तथा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प सहित बनाए गए हैं।