बसंतपुर: वीरपुर नगर में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध निजी अस्पतालों पर छापेमारी की, दो सील, अन्य को नोटिस
जिले में अवैध नर्सिंग होम और निजी अस्पताल संचालन के विरुद्ध जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और चौकस है. इसी क्रम में डीएम सावन कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार की देर शाम वीरपुर नगर और बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित किए जा रहे अवैध निजी क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने दो निजी अस्पताल को सील कर दिया वही अन्य को बुधवार की शाम तक का समय दिया