लखीसराय: नक्सल प्रभावित आदिवासी गांव पहुंचे डीएम, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, बांटे उच्च मूल्य के पौधे
चानन प्रखंड के संग्रामपुर एवं भलुई पंचायत के नक्सल प्रभावित आदिवासी गांवों का जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया बुधवार की दोपहर 3:00 मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने उच्च मुल्य वाले पौधे का वितरण किया।