रायपुर कोर्ट परिसर में पुलिस का चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध व्यक्तियों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
रायपुर के न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर करीब 70 सदस्यीय टीम ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की।
अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और पूछताछ के बाद 4 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
#RaipurPolice #RaipurNews #CourtSecurity
#ChhattisgarhNews #PoliceAction