कोटा: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सड़क एवं चौक का नामकरण छत्तीसगढ़िया पुरखों के नाम करने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Kota, Bilaspur | Aug 18, 2025 बिलासपुर नगर निगम द्वारा सड़कों का नाम छत्तीसगढ़ के पुरखों के नाम पर नहीं रखने के विरोध में छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने कलेक्टर और नगर निगम को ज्ञापन सौपा है। उन्होंने जिले में जनकवि लक्ष्मण मस्तूरीया, गायिका सूरज बाई खांडे, साहित्यकार पालेश्वर शर्मा जैसे दर्जनों महान हस्तियों के नाम पर नामकरण होने की बात की है।