कोटा: रतनपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर क्षेत्र की आदिवासी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन, शामिल हुए कोटा विधायक
Kota, Bilaspur | Aug 17, 2025 रतनपुर में क्षेत्र की आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सम्मिलित हुए। विधायक श्रीवास्तव का मंच पर भव्य स्वागत किया गया जहां समाज प्रमुखों की मांग पर विधायक श्रीवास्तव ने आदिवासी समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की है।