कोटा: वि खं कोटा के ग्राम रिगरिगा में नशे के खिलाफ महिलाओं ने गांव में रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
Kota, Bilaspur | Aug 17, 2025 रविवार को ग्राम रिगरिगा की महिलाओं ने नशे के विरुद्ध गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बेलगहना पुलिस भी रैली में उपस्थित रहे। महिलाओं ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं तथा बेलगहना पुलिस मौजूद रहे