कोटा: कोटा पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ धारदार चाकू
Kota, Bilaspur | Aug 18, 2025 कोटा पुलिस रात्रि गश्त के दौरान गोबरीपाठ अटल व्यवसाय परिसर एवं डीएवी स्कूल पटैतारोड क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले मुकेश पिता गणेश ,अजय बंजारे पिता रविदास बंजारे दोनों निवासी अमने थाना कोटा जिला बिलासपुर को चेक करने पर एक- एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया, 2 नग चाकू को जप्तकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया