पिपरा: भगत तेंदुआ गांव के पास एनएच 139 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर से चालक गिरा, मौत हुई
Pipra, Palamu | Feb 11, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव के समीप एनएच 139 पर मंगलवार को एक अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से चालक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत चालक की पहचान कटैया पंचायत के बांसों गांव निवासी कृष्णा राम के 35 वर्षीय पुत्र राजू राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमेंट लदा ट्रैक्टर हरिहरगंज से तेंदुआ की ओर जा रहा था।