कुल्हा टूटने से जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही आनन्द नगर की महिला की जान सिंगर काजल निगम ने रक्तदान कर बचा लिया। शनिवार को 2 बजे समाजसेवी बरकत अली की प्रेरणा से काजल ने यह साहस दिखाया। बीमार महिला के पुत्र फूलचंद का चेहरा मां के लिए खून पाकर खिल उठा।