जलालपुर: अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से घायल इंटर के छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जलालपुर अकबरपुर मार्ग पर नवानगर के पास पिकअप की चपेट में आए इंटर के छात्र की इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया कि एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर में कक्षा 12 का छात्र सर्वेश पाल अपने घर रहीमपुर पट्टी से गुरुवार भोर में साइकिल से जलालपुर कोचिंग के लिए जा रहा था।नवानगर में अज्ञात पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया था।