जलालपुर: डीएम ने जलालपुर तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया, मातहतों के कान खड़े रहे
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को दो बजे जलालपुर तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों के कान खड़े रहे। डीएम ने राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के न्यायालयों पर 3 वर्षों से अधिक समय से लंबित वादों को अभियान रूप में तीव्र गति से निस्तारित करने का भी निर्देश दिया।