जलालपुर: पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मध्यप्रदेश से आई महिला का मोबाइल और पैसा ढूंढा, महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मध्यप्रदेश से चलकर मालीपुर क्षेत्र के कुलहियापटी स्थित अपनी ससुराल जा रही महिला की गायब हुई मोबाइल के साथ पैसा जलालपुर पुलिस ने वापस दिला दिया।सोमवार को 1बजे दिन में आराधना धनमेरिया नामक महिला की उक्त शिकायत पर सक्रिय हुई जलालपुर पुलिस ने थोड़ी ही देर में सर्विलांस के जरिए उक्त महिला की मोबाइल को ढूंढ निकाला। जिसे पाकर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।