#भरतपुर। बयाना तहसील के ग्राम पंचायत गुरधानदी में 'शिव शक्ति मंदिर-प्रथम तूफानी डाक कावड़ यात्रा' के 31 सदस्यीय शिव भक्त सोरोंजी कचला घाट से पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल गांव पहुंचे। कावड़ियों के आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और जलपान कराकर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे की धुन और भक्ति भजनों के साथ पूरे गांव में परिक्रमा निकाली गई, जिसके बाद शिव भक्तों ने स्थानीय मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।