खंडवा: खंडवा में युवक की मौत के बाद बवाल, अस्पताल में 500 लोगों का प्रदर्शन; बीजेपी पार्षद समेत 6 पर हत्या का मामला
खंडवा के नया बस स्टैंड पर सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल किशन गुप्ता की मंगलवार शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद बुधवार को शहर में पूरे दिन तनाव का माहौल रहा। किशन के पोस्टमार्टम के दौरान करीब 500 लोग जिला अस्पताल में जुटे और काफी देर तक प्रदर्शन किया