पिछोर: पिछोर उप जेल में कैदियों ने बहनों के साथ मनाया भाई दूज का त्योहार
पिछोर की उप जेल में दीपावली त्यौहार पर आज भाई दूज पर्व के उपलक्ष में बहनों ने मनाया भाई दूज और बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मनाया पर्व। जानकारी के अनुसार बताया हैं। भाई दूज पर बहिनों ने सुबह लगभग 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक लगभग 75 कैदियों से लगभग 175 बहिनों ने की मुलाकात और तिलक लगाकर मनाया पर्व। भाई दूज मिलन लगभग 3:00 बजे तक चलेगा।