पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी से 7 किलो देसी पटाखे बनाने का विस्फोटक पाउडर जब्त किया, कीमत ₹37,000
पिछोर थाना प्रभारी ने आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे बताया है। दीपावली के त्योहार पर अवैध पटाखे बनाने वाले आरोपी जोशियाना मोहल्ला राजा महादेव पिछोर निवासी के कब्जे से विस्फोटक पाउडर वजन करीबन 7 किग्रा एवं हाथ से बने हुए देसी फटाखे तथा निर्माण करने के लिए सामग्री कुल कीमती करीबन 37,000 रु की जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।