पिछोर: पिछोर के ढला में दीपावली के दूसरे दिन सैकड़ों मोनी बाबाओं ने किया नृत्य
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढला में आज शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे सैकड़ो की संख्या में मोनी बाबाओं द्वारा भारतीय संस्कृति कला का प्रदर्शन करते हुए नृत्य किया गया यह नृत्य ग्राम के देवी देवताओं से प्रारंभ होकर 12 ग्रामों मैं नृत्य किया जाता है। यह मोनी बाबा नृत्य दीपावली के दूसरे दिन किया जाता है। यह नृत्य मोनी बाबाओं द्वारा मौन धारण करके किया जाता है।