पिछोर: पिछोर के बीरपुर में कार्तिक महीने में दीपावली के दूसरे दिन मोनी बाबाओं ने नृत्य किया
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीरपुर में आज शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे मोनी बाबाओं द्वारा भारतीय संस्कृति कला का प्रदर्शन करते हुए नृत्य किया। यह नृत्य पिछोर नगर के बिजासन मंदिर से प्रारंभ होकर 12 ग्रामों मैं नृत्य किया जाता है। यह मोनी बाबा नृत्य दीपावली के दूसरे दिन किया जाता है। यह नृत्य मोनी बाबाओं द्वारा मौन धारण करके किया जाता है।