पिछोर: पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने रात्रि में नगर का भ्रमण किया और पिछोर थाने का औचक निरीक्षण किया
पिछोर एसडीओपी ने आज गुरुवार को सुबह 10 बजे बताया है।दीपावली की पूर्व रात्रि में संपूर्ण नगर का पैदल भ्रमण किया। जाँची सुरक्षा व्यवस्थाएं।पिछोर थाना पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया। महत्वपूर्ण रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,मर्ग रजिस्टर,गुम इंसान रजिस्टर,जप्ती रजिस्टर एवं मेडिकल रजिस्टर चेक किए। हवालात को चेक करते हुए थाने पर की जाने वाली कार्यवाहियों का जायजा लिया।