दतिया: दतिया जिले में बढ़ा तापमान: तेज धूप से फसलें जल्दी पकने से किसानों की चिंता बढ़ी, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह
Datia, Datia | Mar 7, 2026 जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तेज धूप और पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज गर्मी के कारण गेहूं, चना और सरसों की फसल तेजी से पकने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।