रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव को एनएच-31 से जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन मरम्मत नहीं होने से स्थिति बदतर होती जा रही है।