मानिकपुर: मारकुंडी के इटवां में जमीनी विवाद के पंकज हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, खून लगा डंडा बरामद
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में पंकज त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे वांछित आरोपी सरदारी राम मिश्रा पुत्र लालजी निवासी इटवा डुडैला को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर खून लगा डंडा बरामद हुआ। इससे पहले छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार की टीम ने की है।