बाली: फालना में कोयले से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, नगरपालिका के सामने यूनिक पोल से टकराया, डीजल टैंक फटा, ड्राइवर फरार
फालना में शनिवार शाम 9 बजे बाली की ओर जा रहा कोयले से भरा ट्रक नगरपालिका कार्यालय के सामने डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक लगभग 2 मीटर तक डिवाइडर पर चलने के बाद यूनिक पोल से टकराकर रुक गया। हादसे में ट्रक का डीजल टैंक फट गया। इससे सड़क और नालियों में डीजल फैल गया। आसपास की दुकानों में गैस सिलेंडर होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक थी।