*थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
*अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद लकडी के डण्डे व 01 अदद लोहे की पाइप को किया गया बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष हल्दी श्री राजू कुमार के नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.09.2026 को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुधीर चौहान, उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह व उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित अभियुक्त हेतु मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/2026 धारा 3(5),191(3),109(1),115(2),352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्तगण 1. तूफानी पुत्र रामजी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया, 2. शेरू उर्फ अरविन्द पुत्र रामजी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया 3. आनन्द कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र रजक, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया व 01 नफर बाल अपचारी* को ग्राम पिंडारी रोड पर आरा मशीन एवं ग्रीन फील्ड के मध्य से कल दिनांक 11.09.2026 को समय 22.15 बजे गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तथा आज दिनांक 12.09.2026 को उ0नि0 श्री सुधीर चौहान मय हमराह गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म की बरामदगी हेतु बताए हुए स्थान पर मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 01 अन्य *अभियुक्त 4. विजय प्रताप पुत्र सुभाष चन्द्र रजक निवासी बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया* को सीताकुण्ड से चैनछपरा जाने वाले मार्ग से समय 13.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद लकडी के डण्डे व 01 अदद लोहे की पाइप को बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण/बाल अपचारी उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*संबंधित अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0- 155/2026 धारा 3(5),191(3),109(1),115(2), 352, 351(3) BNS थाना हल्दी जनपद बलिया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-*
1. तूफानी पुत्र रामजी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 45 वर्ष
2. शेरू उर्फ अरविन्द पुत्र रामजी निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 36 वर्ष
3. आनन्द कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र रजक निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष
4. विजय प्रताप पुत्र सुभाष चन्द्र रजक निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष
5. 01 बाल अपचारी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 श्री सुधीर चौहान थाना- हल्दी, बलिया
2.उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह थाना हल्दी बलिया
3.उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र यादव थाना हल्दी, बलिया
4.हे0का0 ध्रुवराज मौर्य थाना हल्दी बलिया
5.हे0का0 योगेन्द्र यादव थाना हल्दी बलिया
6.हे0का0 प्रदीप यादव थाना हल्दी बलिया
7.का0 त्रिभुवन सिंह थाना हल्दी बलिया
8.का0 अनूप चौधरी थाना हल्दी, बलिया
9.म0का0 कल्याणी चतुर्वेदी थाना हल्दी बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026