जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवनगर फखरपुर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, कक्षा संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति व विद्यार्थियों की प्रगति का समीक्षा की। आवासीय परिसर, भोजनालय, पेयजल और स्वच्छता की स्थिति भी जांची गई। पुस्तकालय और शैक्षणिक सामग्री के अद्यतन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।