बारां जिले के वन विभाग की घोर नाकामी सामने आई है। बारां जिले के शाहाबाद लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व में चीतल होने की पुष्टि भी जब हुई जब उसकी मौत की घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मुंडियर के पास सड़क दुर्घटना में एक चीतल घायल हो गया। कुछ देर बाद चार युवक इस कार में चीतल को लेकर फरार हो गए।