पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल की लौह अयस्क खदान में 11 मई से जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन 13 मई की मध्य रात्रि समाप्त हो गया। तीन दिनों तक चले आंदोलन के बाद बुधवार शाम 7 बजे से देर रात 11 बजे तक चली त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनने पर आंदोलनकारियों ने चक्का जाम हटाने की घोषणा की।