कांके: नगड़ी थाना क्षेत्र से एरिया कमांडर समेत पांच PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और गोली समेत कई सामान बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2024 रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए PLFI उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर समेत पांच PLFI उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी जिले के नगडी थाना क्षेत्र से हुई है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल और गोली के साथ कई सामान बरामद किए