कांके: सदर थाना क्षेत्र में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2024 रांची के सदर थाना क्षेत्र में बहन की छेड़खानी का विरोध करना एक भाई को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की थी। जिसका विरोध करने पर उसके भाई के साथ मनचलों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि काफी संख्या में पहुंचे मनचलों ने युवती के भाई के साथ मारपीट की।