कांके: झारखंड पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी के साथ डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2024 झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह सभी जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे है। बताया जा रहा है कि डीजीपी अजय कुमार सिंह राज्य की विधि व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता हटने के बाद पहली बार सभी जिलों के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी के साथ बैठक आयोजित की ।