कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने कहा: केंद्रीय मंत्रीमंडल में झारखंड भूमिपुत्रों की हुई उपेक्षा
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2024 रांची के हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भटाचार्य ने एनडीए सरकार के मंत्रीमंडल गठन पर निशाना साधा है। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भटाचार्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में झारखंड भूमिपुत्रों की उपेक्षा की गई। साथ ही कहा कि अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में झारखंड के दो मंत्री हैं, ऐसे में अब राज्य के अधूरे काम की गारंटी चाहिए।