कांके: रांची स्थित अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, 170 बच्चों को दिया प्रतिभा सम्मान पुरस्कार
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2024 रांची स्थित अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने की। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी मौजूद रहीं। इस दौरान विभिन्न परीक्षाओं में सफलता पाने वाले 170 बच्चों को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया गया।