गुना: पीएचसी भदौरा में पदस्थ डॉक्टर ने विवेक कॉलोनी में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी कैंट थाना पुलिस
गुना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में पदस्थ डॉक्टर योगेंद्र कौशिक ने बीती रात में विवेक कॉलोनी में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, गुना सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया फिलहाल आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है परिजन एवं लोगों से पूछताछ की जा रही है