तिजारा: तिजारा पुलिस ने मोबाइल छीनने वाली गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, बरामद की 2 बाइक और 4 मोबाइल
Tijara, Alwar | Jul 7, 2026 तिजारा थाना अधिकारी जयप्रकाश ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया की पुलिस ने मोबाइल छीनने वाली एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पर पहले से ही लूट का मामला दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।