अरवल: नगर परिषद में जनता दरबार का आयोजन, अध्यक्ष साधना कुमारी ने सुनी लोगों की समस्याएँ
Arwal, Arwal | Apr 15, 2025 मंगलवार दोपहर 12:00 बजे नगर परिषद कार्यालय अरवल में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर पेजल, सड़क, सफाई, नाली निर्माण, के अलावा अन्य समस्याओं को लेकर लोगों के द्वारा फरियाद किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष समस्याओं को त्वरित निराकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए।