अरवल: भदासी पैक्स में मतदाता सूची में धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने समहणालय में आवाज उठाई
Arwal, Arwal | Apr 15, 2025 भादसी पैक्स के मतदाता सूची से 250 लोगों के नाम काट दिए जाने को लेकर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण समहणालय पहुंचे। ग्रामीणों का सात सदस्यी प्रतिनिधिमंडल उप विकास आयुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के मनमानी के कारण 250 मतदाताओं का नाम सूची से गायब कर दिया गया है।