अरवल: अरवल में बड़ा सड़क हादसा: NH-139 पर पुल से ट्रक गिरा, प्रशासन रेस्क्यू में जुटा
Arwal, Arwal | Apr 15, 2025 अरवल जिले के बैदराबाद इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक ट्रक सोन नहर पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट गहराई में जा गिरा। ट्रक रायपुर, छत्तीसगढ़ से राहर का दाल लोड कर पटना जा रहा था। मंगलवार सुबह 7:00 से स्थानीय प्रशासन और पुलिस के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आईं।