मानिकपुर: खोवा व्यापारी के बंद दरवाजे के अंदर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, 45 मिनट की बातचीत के बाद नहीं मिला मावा
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के गांधीनगर में गुरुवार दोपहर तीन बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोवा व्यापारी के घर छापेमारी की। करीब 45 मिनट तक जांच चली। असिस्टेंट कमिश्नर शशांक त्रिपाठी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने पर जांच की गई, लेकिन मौके पर मावा नहीं मिला, इसलिए नमूना नहीं लिया जा सका।